भक्तों की जयकारो उत्साह और उमंग आर्मी बैंड की मधुर धुनों हजारों भक्तों की जयकारों के बीच बाबा केदार के पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली गौरीकुंड पहुंची । गौरी माई मंदिर गौरीकुंड से आज बाबा की डोली अपने धाम के लिए रवाना होगी, जिसके बाद अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को बाबा केदार के कपाट आम भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। जहां-जहां से बाबा की डोली गुजर रही है, वहां भक्तों की ओर से पुष्प वर्षा करके डोली का स्वागत किया जा रहा है।
Leave a comment

