By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: डॉ0 शिखा जंगपागी, निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य ने यात्रा को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं परखी।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडफीचर्डस्वास्थ्य

डॉ0 शिखा जंगपागी, निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य ने यात्रा को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं परखी।

Lokesh Badoni
Last updated: May 8, 2024 10:31 am
Lokesh Badoni Published May 8, 2024
Share
SHARE

:

उत्तरकाशी:-

दिनांक: 08 मई, 2024

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से डॉ0 शिखा जंगपागी, निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गढ़वाल मण्डल द्वारा जनपद में दो दिवसीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान निदेशक, गढ़वाल मण्डल द्वारा सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिन्यालीसौड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निदेशक द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण न किया जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि समय से बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जाए। साथ ही निर्देशित किया गया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने हेतु कोविड के दौरान निर्मित 40 बेड कोविड वार्ड को भी सुचारू रूप से प्रयोग में लाया जाय तथा आकास्मिक सेवाओं में आवश्यक मानव संसाधन व जीवनरक्षक औषधियों के साथ सभी उपकरणों को भी 24 घण्टे उपयोग में लाया जाय तत्पश्चात् निदेशक, गढ़वाल मण्डल द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय में आई0सी0यू0 वार्ड एवं कार्डियेक केयर यूनिट में मरीजों के मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं से निदेशक द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा यात्रा ड्यूटी में रहने एवं खाने के उचित व्यवस्था, यात्रा भत्ता का समय से आवंटन के संबंध में अपनी परेशानियों से निदेशक को अवगत कराया गया जिस पर निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही बजट आंवटित किया जा चुका है।

निदेशक, गढ़वाल मण्डल द्वारा गंगोत्री यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले समस्त स्वास्थ्य इकाईयों एवं स्वास्थ्य जांच केन्द्र हीना का निरीक्षण कर, निर्देश दिये गये कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले चिकित्सा केन्द्रों पर आवश्यक मानव संसाधन, जीवन रक्षक दवाईयां, ऑक्सीजन सिलिण्डर, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की समुचित व्यवस्था एवं सभी मशीनों को क्रियाशील रखा जाए। निदेशक द्वारा निर्देश दिये गये कि सभी हेल्थ ए0टी0एम0 मशीन के संचालन हेतु नियमित रूप से कार्मिकों को नामित कर श्रद्धालुओं की आवश्यक जांचे प्राथमिकता से करायी जाएं। गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से तीन स्थानों यथा- वी0आई0पी0 पार्किंग, मंदिर परिसर एवं बस पार्किंग में स्थापित किये गये 10 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी0एस0 रावत द्वारा निदेशक को जानकारी दी गई कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बार विशेष व्यवस्थायें की जा रही हैं ।

जो कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु कवच की तरह काम करेगा। श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने हेतु यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर 30 एवं गंगोत्री यात्रा मार्ग पर 10 स्वास्थ्य मित्र तैनात किये गये हैं तथा यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 03 मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित किये गये हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा एवं जागरूकता हेतु राज्य स्तर से प्राप्त स्वास्थ्य सलाह गाइडलाइन, मैप, चिकित्सा इकाईयों के साइनेज आदि तैयार कर स्थापित कर लिये गये हैं। तत्पश्चात निदेशक, गढ़वाल मंडल यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं जांचने हेतु रवाना हो चुकी हैं।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?