By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तरारखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उतरकाशी मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडफीचर्डसामाजिक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तरारखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उतरकाशी मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

Lokesh Badoni
Last updated: May 6, 2024 12:09 pm
Lokesh Badoni Published May 6, 2024
Share
SHARE

 

 

उत्तरकाशी, 06 मई 2024 (सू.वि.)

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तरारखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उत्तरकाशी जिले के अपने भ्रमण के दौरान लोक सभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ ही मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तरारखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उत्तरकाशी पहॅुचकर राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में लोक सभा चुनाव के लिए जिले की पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रॉंग रूम व परिसर के विभिन्न क्षेत्रों तथा तीनों स्तर के सुरक्षा घेरों की मौके पर जाकर पड़ताल की। डॉ. पुरूषोत्तम ने सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश देते हुए परिसर में सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था और विद्युत व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने परिसर की विद्युत सुरक्षा के संबंध में यूपीसीएल से प्रमाणपत्र प्राप्त करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मतगणना केन्द्र की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गणना केन्द्र पर 10-10 मतगणना टेबिल लगाई जाएंगी। मतगणना को लेकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों व तय समयसारिणी के अनुसार आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिला निर्वाचन अधिकारी जय किशन, उप जिलाधिकारी व एआरओ देवानंद शर्मा, नवाजिश खलीक, बृजेश कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे।

अपने भ्रमण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला कार्यालय सभा कक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक लेकर मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आदर्श आचार संहिता और मतगणना के लिए तय नियमों व प्रक्रियाओं का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इस बारे में राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों को भी अवगत कराया जाय। गणना केन्द्रों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैद बनाए रखने के लिए उनकी ड्यूटी शिफ्ट का अंतराल छोटा रखें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित करने के साथ ही मतगणना कर्मियों के बेहतर प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाय। मतगणना के दिन गणना प्रक्रिया धीमी न हो और सभी सूचनाएं समय से प्रेषित की जांय। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का कामकाज अब ई-ऑफिस के माध्यम से संपन्न कराया जा रहा है, लिहाजा जिला स्तर से उनके कार्यालय को किया जाने वाला पत्राचार में ई-ऑफिस माध्यम का उपयोग किया जाय। डॉ. पुरूषोत्तम ने मतदाता जागरूकता की गतिविधियों को निरंतर जारी रखे जाने के निर्देश देते हुए कहा कि पिछले दिनों इसके लिए संचालित सोशल मीडिया अभियान को देशभर में प्रथम स्थान हासिल होने के पीछे सभी लोगों का संयुक्त प्रयास सम्मिलित हैं।

इस बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित जिलाधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज उत्तरकाशी में ही रात्रि प्रवास करेंगे और कल मंगलवार 7 मई को प्रातः नई टिहरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

You Might Also Like

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?