By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: भारत ही सुख शान्ति और समृद्धी का अभय निकेतन है। भागवताचार्य शिवप्रसाद नौटियाल
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Blogउत्तरकाशीउत्तराखंडफीचर्डसंस्कृति

भारत ही सुख शान्ति और समृद्धी का अभय निकेतन है। भागवताचार्य शिवप्रसाद नौटियाल

Lokesh Badoni
Last updated: April 27, 2024 2:38 pm
Lokesh Badoni Published April 27, 2024
Share
SHARE

आचार्य लोकेश बडोनी ,

सम्पादक उत्तराखण्ड अब-तक ,

 आज रामा सिंराई के ग्राम गुन्दियांट गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस की कथा में भागवत भूषण हिमालय के सुप्रसिद्ध कथा वाचक परम श्रद्धेय शिवप्रसाद नौटियाल ने कहा, ।। शोकाश्रुसागरविशोषण मत्युदारम् ।।

शोकरूपी सागर में डूबा हुआ जो मनुष्य है। उसे शोक सागर से निकालकर आनंद के समुद्र में पहुंचाने की ताकत केवल परमात्मा की हंसी में है ।कृष्ण के चरित्र में जितने संकट आए हैं। हंसते हुए भगवान के चिंतन की बात क्यों कही । जितने भी परमात्मा के चरित्र हैं उसमें कृष्ण के चरित्र में जितना संकट आया उतना संकट कभी किसी भगवान के जीवन में नहीं आया। श्री कृष्ण के चरित्र में एक नजर डालकर देखें ।इनका जन्म कहां हुआ जहां डाकुओं को बंद किया जाता है। जेल खाने में , जन्म लेते ही गोकुल भागना पड़ा, केवल सात दिन के थे , पूतना मारने आ गई ।जब छ महीने के थे ।तो शकटासूर मारने आया ।करने आ गया एक वर्ष के थे तृणावर्त मारने आया । उसके बाद यमुना में कूद पड़े फिर कालियानाग का दमन किया ।उसके बाद गिरिराज उठाया इस प्रकार से 11 वर्ष 56 दिन के कृष्ण ने सैकड़ो राक्षसों से युद्ध किया कंस का उद्धार किया । मथुरा में शांति नहीं मिली तो जरासंध ने मथुरा को घेर लिया।रण छोड़कर भाग लिये । शांन्ति से बैठे थे। तो घर में ही झगड़ा शुरू हो गया यदुवंशी एक दूसरे पर वार करने लगे। झगड़ने लगे। घर में भी शांति नहीं मिली ।एक भी दिन कृष्ण का सुख और शांति से व्यतीत नहीं हुआ ।लेकिन प्रभु कभी सिर पर हाथ धर कर चिंता करने बैठे। ऐसा किसी शास्त्र में नहीं लिखा । भगवान सदैव मुस्कराते रहे। भगवान कभी चिंता करने के लिए उद्यत हुए ऐसा कहीं नहीं लिखा । मुस्कुराते ही रहते हमेशा , इसका मतलब क्या है। भगवान कहते हैं अहर्निस मुस्कुराओं ।  इसलिए हमेशा जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थिति आ जाए।सुख-दुख, हानि लाभ ,जीवन मरण अप यश सब प्रभु के आधीन है इसलिए सदैव प्रसन्न रहना प्रभु की सर्वोपरि भक्ति है पूज्य आचार्य श्री ने भगवान की बाल लीलाओं व कर्दम देवहूति, सूर्यवंश,चंद्रवंश के राजाओं व, भगवान की वृन्दावन लीलाओं की पावन कथा सुनाई। आचार्य श्री ने कहा भारत राष्ट्र ही संपूर्ण मानवता का अभय निकेतन है। यही वह शरण स्थली है।जो दुनिया को सुख शांति समृद्धि और मानवता निर्भय और निश्चित हो सकती है। सनातन धर्म से ही दुनियां में सुख शान्ति समृद्धि व मानवता का विकास सम्भव है

कथा के मुख्य यजमान चद्रमणी नोटियाल व पूरणभक्त नोटियाल सहित समस्त नौटियाल बन्धु हजारों की संख्या में ग्राम व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?