By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: व्यक्ति कर्म करने में स्वतंत्र है।। परंतु स्वच्छंदता नहीं
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडफीचर्डसामाजिक

व्यक्ति कर्म करने में स्वतंत्र है।। परंतु स्वच्छंदता नहीं

Lokesh Badoni
Last updated: April 24, 2024 3:31 am
Lokesh Badoni Published April 24, 2024
Share
SHARE

   आचार्य लोकेश बडोनी

 सम्पादक उत्तराखण्ड अब-तक

एक वैदिक सिद्धांत है, कि ।प्रत्येक व्यक्ति कर्म करने में स्वतंत्र है.”* जी हां! यह ठीक है, कि *”प्रत्येक व्यक्ति कर्म करने में ‘स्वतंत्र’ है। लेकिन यह भी ध्यान रहे, कि वह स्वतंत्र तो है, परन्तुशश ‘स्वच्छंद’ नहीं।”*
यहीं पर बहुत से लोग भूल करते हैं। *”वे स्वतंत्रता को ‘स्वछंदता’ समझ लेते हैं।”* बहुत से लोग तो इन दोनों का अंतर भी नहीं समझते, कि स्वतंत्रता और स्वच्छंदता में भेद क्या है? लीजिए, इन दोनों का भेद भी समझ लीजिए।
*”संविधान की सीमा में रहकर अपनी इच्छा से कार्य करना, इसे ‘स्वतंत्रता’ कहते हैं।” और “संविधान का उल्लंघन करके अपनी इच्छा से जो मन में आए वही काम करना, इसे ‘स्वच्छंदता’ कहते हैं।”*
*”वैदिक शास्त्रों के अनुसार स्वच्छंदता ठीक नहीं है, क्योंकि यह ‘अधर्म’ है। दूसरों के लिए दुखदायक है। और स्वतंत्रता ठीक है, क्योंकि यही ‘धर्म’ है। यह दूसरों के लिए सुखदायक है।” “स्वच्छंदता ठीक क्यों नहीं है? इसलिए ठीक नहीं है, क्योंकि इससे दूसरों को कष्ट पहुंचता है।” “दूसरों को कष्ट देना अधर्म है। क्योंकि स्वभाव से ही कोई भी व्यक्ति कष्ट भोगना नहीं चाहता।”* इसी बात को आप अपने ऊपर लागू करके देखिए, तो आपको यह बात शीघ्र ही समझ में आ जाएगी। *”यदि आप को कोई दूसरा व्यक्ति कष्ट दे, तो क्या आप उस कष्ट को भोगना चाहेंगे? नहीं।” “इसलिए सबके साथ ठीक-ठीक व्यवहार करना ही धर्म है, यही स्वतंत्रता है, यही उचित है।”*
इसका उपाय यही है कि *”संविधान की सीमा के अंतर्गत रहकर वही वही कार्य किए जाएं, जिनकी संविधान में छूट दी गई है। संविधान में ऐसे पचासों कार्य हैं, जिनको करने की छूट दी गई है। जैसे शाकाहारी भोजन खाना, यज्ञ करना ईश्वर का ध्यान करना सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करना, गार्डन में सैर करना बाजार में खरीदारी करना टिकट लेकर रेल बस आदि में यात्रा करना इत्यादि।” “इन पचासों कार्यों में से जो भी आपको अच्छा लगे, उसे करें, यही ‘स्वतंत्रता’ है। यही धर्म है। यही सबके लिए सुखदायक है। इससे दूसरों को कष्ट नहीं होगा। इसलिए यह ठीक है।”*
*”यदि संविधान के विरुद्ध आचरण करेंगे, अपनी मनमानी करेंगे, तो ‘स्वच्छंदता’ कहलाएगी। जैसे रात को देर तक स्टीरियो बजाना या जोर से टीवी चलाना, व्यर्थ में लड़ाई झगडे करना, चोरी करना, व्यभिचार करना आदि। इससे दूसरों को कष्ट होता है। जो वृद्ध लोग रात को सोना चाहते हैं, वे सो नहीं पाते। जो विद्यार्थी पढ़ना चाहते हैं, वे पढ़ नहीं पाते।” “तो इस प्रकार से मनमानी करके दूसरों को दुख देने का काम ‘स्वच्छंदता’ कहलाती है। यही अधर्म है। इसलिए जीवन जीने का यह ढंग अच्छा नहीं है।”*
*”अतः ऊपर बताए स्वतंत्रता वाले ढंग से जीवन जीना ही अच्छा है। क्योंकि इसमें आपको भी कष्ट नहीं, और दूसरों को भी नहीं। आप भी सुखी और दूसरे भी सुखी।”

      सम्पादकीय

You Might Also Like

पॉलीकिड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026: एक शानदार सफलता

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पॉलीकिड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026: एक शानदार सफलता
  • उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?