By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: निर्दलीय प्रत्याशी बाॅबी पंवार की टिहरी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादूनफीचर्डराजनीति

निर्दलीय प्रत्याशी बाॅबी पंवार की टिहरी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील

Lokesh Badoni
Last updated: April 15, 2024 5:45 am
Lokesh Badoni Published April 15, 2024
Share
SHARE

टिहरी लोकसभा की सम्मानित जनता को मेरा प्रणाम

आशा है आप सब सपरिवार कुशल होंगे,मैं बॉबी पंवार विगत 8 वर्षों से अपनी टीम के साथ मिलकर निरंतर प्रदेश में नौकरियों में चल रही लूट कट के खिलाफ एवं आपके बेटे बेटियों के उज्जवल भविष्य हेतु लड़ाई लड़ रहा हूं, आपके नौनिहालों के हकों पर डाका डालने वाले बड़े नेताओं के रिश्तेदारों नेताओं के चापलूसों, भ्रष्टाचारियों ,नकल माफियाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं, ताकि आपके बच्चों के हकों की नौकरी कोई नेता का रिश्तेदार, किसी माफिया के साथ मिलकर बेच ना दे।
इस लड़ाई को लड़ते हुए कई बार जेल गया अनेक बार गिरफ्तारियां हुई लाठियां खाई , हमारी आवाज को दबाने के लिए कई झूठे मुकदमे दर्ज किए गए लेकिन हमारी टीम डटी रही क्योंकि आप लोगों का भरपूर प्यार और सहयोग मिलता रहा ।

मैं भी आपके जैसा आपका ही बीच से एक सामान्य परिवार का युवा हूं
सड़क पर संघर्षों के दौरान हमारी टीम को मालूम हुआ कि हमारे उत्तराखंड में रोजगार की कमी नहीं है लेकिन भ्रष्ट नेताओं भ्रष्ट अधिकारियों एवं माफियाओं ने मिलकर आपके बच्चों की नौकरी, फर्जी कागज बनवा कर बाहर के लोगों को बेच दी है, हमारा लक्ष्य इन सभी फर्जी लोगों को यहां से खदेड़ कर आपके बच्चों को उनकी योग्यता अनुसार उनका हक दिलवाने है । भ्रष्टाचार व कुशासन के खिलाफ हमारी इस लड़ाई में सत्ताधारियों की खनक जब रोड़े डालने लगी तब मैने साथियों के अनुरोध पर राजनीति में आने का निर्णय लिया मेरा लक्ष्य आज भी प्रदेश की जनता के हक हुकूकों की रक्षा करना है, सरकारी तंत्र में बैठे दलालों पर अंकुश लगाना है राजनीति केवल उसका माध्यम है।

अतः मैं इस वर्ष लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहा हूं जिसमें आपके सहयोग तथा समर्थन का आकांक्षी हूं मैं आपके लिए, उत्तराखंड की जनता के लिए, उत्तराखंड के स्वाभिमान के लिए चुनाव लड़ रहा हूं जनता के मुद्दे ही मेरा घोषणा पत्र है यदि आप मेरे विचारों का समर्थन करते हैं तथा इस लड़ाई में मेरे साथ हैं तो आगामी 19 अप्रैल को अपने मतदान केंद्र पर जाकर ईवीएम मशीन के आठवें नंबर पर हीरा के सामने वाला बटन दबाए और उत्तराखंड के स्वाभिमान की लड़ाई में अपना योगदान दें।

यदि आप स्वेच्छा से मतदान केंद्रों में चुनाव अभिकर्ता बनकर मेरी मदद करेंगे तो यह लड़ाई और आसान हो जाएगी।

हमारे पास ना प्रचार करने के लिए अंधा पैसा है, न ही गली गली बांटने के लिए शराब। हम चाहते है यह रीत बदले, आप अपने मत का प्रयोग उत्तराखंड के भविष्य बदलने में करें।
ताकि मेरी ही तरह भविष्य में भी कोई गरीब परिवार का युवा धन्नासेठों के सामने चुनाव लड़ने की हिम्मत कर सके।

जय उत्तराखंड।
उत्तराखंड के शहीदों को नमन।

 

आपका अपना बॉबी पंवार सांसद प्रत्याशी

टिहरी लोकसभा

 

You Might Also Like

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय

फिल्म अभिनेत्री सुनीता राजवार ने किया ‘ओकल्ट सीरीज़ एवं गुलाबो अवॉर्ड्स 2026’ का शुभारंभ, ‘निरावधी’ काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

जीओसी गोल्डन की डिवीजन ने डैनकुंड ट्रेकिंग अभियान–2026 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

डीआईटी विश्वविद्यालय ने छात्रों की मेहनत को सराहा, 31 स्कूलों के टॉपर्स बच्चों को किया सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन
  • तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय
  • फिल्म अभिनेत्री सुनीता राजवार ने किया ‘ओकल्ट सीरीज़ एवं गुलाबो अवॉर्ड्स 2026’ का शुभारंभ, ‘निरावधी’ काव्य संग्रह का हुआ विमोचन
  • फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?