“उत्तराखंड अब तक”: उत्तराखंड प्रदेश ब्यूरो चीफ हिमांशु नौरियाल
- “बदमाशों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड को नुकसान पहुंचा सकें”: योगी..
रुड़की, उत्तराखंड:
योगी आदित्यनाथ ने रुड़की में “विजय संकल्प रैली”को संबोधित किया। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर तीर साधने के साथ साथ मोदी सरकार की उनगीनित उपलब्धियां भी गिनाई।
रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भाषण के उद्घोष गंगा मैया की जय के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि वह देव भूमि को नमन करते हैं। कहा कि आज बाबा साहब की जयंती है और उन्हें असली सम्मान भाजपा ने दिलाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाया जबकि कांग्रेस ने तो राम को मानने से ही इंकार कर दिया था। योगी ने कहा उन्होंने और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई मामलों का निस्तारण किया। उत्तराखंड में पिछली सरकारों ने जो नुकसान पहुँचाया दोनों भाजपा सरकारों ने सुलझाया। कहा कि अयोध्या की तर्ज पर हरिद्वार को बनाया जाएगा । अपराधी तत्व के लोगों को भगवान के बताए मार्ग पर चलना होगा और राम को मानना होगा। जो अपराधी राम को नही मानेगा, उसका राम नाम सत्य होगा।
देश की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। बदमाशों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड को नुकसान पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे एक ही आवाज है कि “जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे”। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी घर घर नही जा सकते इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को रावत और मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए उनके पक्ष में मतदान की अपील करनी होगी।
भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर भाजपा का संकल्प पत्र जारी हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यूसीसी को पूरे देश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब लोग अपने घरों में बिजली के सोलर प्लांट लगाएंगे ज्यादा बिजली होने पर वह पैसे भी कमा सकते हैं।
भाजपा ने तीन करोड़ बहनों को लखपती बनाने का संकल्प लिया है। नारी वंदन योजना के अंर्तगत अब 33 प्रतिशत बहने लोकसभा और विधानसभा में होंगी और देश की नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। अब भारत विकसित होने की ओर आगे बढ़ रहा है। 2047 के लिए देश करवट ले रहा है। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का संकल्प लिया है और देश उनके साथ जुड़ने के लिए तैयार है।
रुड़की में एक अनोखा नजारा देखने को और भी मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, जहाँ उनकी मुलाक़ात अपने ही जैसे दिखने वाले एक छोटे बच्चे से हुई. बच्चे ने बिल्कुल योगी आदित्यनाथ की तरह भगवा वस्त्र धारण किए थे और बाल एकदम छोटे कराए हुए थे.यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. बच्चे की योगी आदित्यनाथ से मिलती-जुलती शक्ल और वेशभूषा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. योगी आदित्यनाथ ने भी बच्चे को देखकर मुस्कुराते हुए उसे अपने पास बुलाया और उससे बातचीत की. इस मुलाक़ात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग बच्चे के उत्साह और योगी आदित्यनाथ के स्नेह की खूब तारीफ कर रहे हैं.
रैली को केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिलापंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, ब्लाक प्रमुख कविंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पूर्व विधायक संजय गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की।
