कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने समर्थन के साथ थामा बीजेपी का दामन।
दिनेश अग्रवाल को जॉइनिंग करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक,कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहे इस अवसर पर तमाम भाजपा के नेताओं ने दिनेश अग्रवाल का स्वागत किया वही दिनेश अग्रवाल ने भी सभी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया । जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के विकास कार्यों और एक भारत श्रेष्ठ की कल्पना से प्रेरित होकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दमन थामा है। उनके अनुसार वह पार्टी में निष्ठा के साथ उन्हें जो भी काम दिया जाएगा उसको निभाने का काम करेंगे ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि, दिनेश अग्रवाल एवं राजेश परमार लम्बे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।जिस पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
Leave a comment
