आज टिहरी लोकसभा के अंतर्गत पुरोला विधानसभा के पुरोला नगर के शक्ति केन्द्रो पर पथ सभा व रोड़ शो का आयोजन विधायक दुर्गेश्वर लाल के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।पथ सभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टिहरी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए पुरोला बाजार में बीजेपी के झंडों के साथ भव्य रोड शो किया गया ।

विधायक दुर्गेश्वरी ने कहा की एक बार फिर मोदी सरकार का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा की तैयारी पूर्ण कर ली है भाजपा कार्यकर्ता 10 वर्षों की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को कार्यकर्ता आम लोगों व घर घर जायें, भाजपा कार्यकर्ता चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है । शक्ति केंद्र और बूथ बूथ तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु आवाहन किया गया है। विधायक दुर्गेश्वरी लाल ने समस्त क्षेत्र वासियों से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधानसभा प्रभारी लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा पार्टी कार्यकर्ता राज्य व केंद्र की योजनाओं को जनता के बीच जानें का आवाहन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री पवन नोटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अमिचंद शाह,लोकेश उनियाल,ओमप्रकाश नोडियाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, राजेन्द्र शर्मा,राजेश विजल्वाण, नवीन शर्मा, अर्जून चौहान, उमेन्द्र आस्टा,दिनेश उनियाल,रीकी शर्मा,सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे,
