आज 4 अप्रैल को टिहरी लोकसभा के अंतर्गत पुरोला विधानसभा के मंडल बरनीगाड़ डामटा के शक्ति केंद्र डामटा में पथ सभा का आयोजन मुख्य वक्ता श्री नारायण सिंह चौहान जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में डामटा में संपन्न हुआ।।
पथ सभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टेहरी लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए डामटा बाजार में बीजेपी के झंडो के साथ भव्य रोड़ शो किया।।

लोकसभा चुनाव को बखूबी संपन्न कराने वा कार्यकर्ताओं की एकत्रीकरण के लिए डामटा में चुनाव कार्यालय खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदरणीय,श्री सतेंद्र सिंह राणा जी व पुरोला विधानसभा के प्रभारी श्री लोकेंद्र सिंह बिष्ट जी ने किया। इस दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यालय खोला गया भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री,सत्येंद्र राणा ने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार का लक्ष्य लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा की तैयारी पूर्ण कर ली है। बीजेपी के कार्यकर्ता विगत दस वर्षों के मोदी सरकार के किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जाने की तैयारी में हैं।।
पुरोला विधानसभा के प्रभारी श्री लोकेंद्र सिंह बिष्ट जी, ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं।।
शक्ति केंद्र और बूथ बूथ तक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहुंच बनाकर जनता से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आशीर्वाद लिया है।
प्रभारी श्री लोकेंद्र सिंह बिष्ट जी, ने कहा कि जनता मोदी जी को वोट देने के लिए उत्सुक और व्याकुल है। देश की जनता अब मात्र वोटिंग के दिन का इंतजार कर रही है।
इस बार 400 पार तय है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश नौटियाल जी, ने कार्यकर्ताओं को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा , साथ ही कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह जी,के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का आव्हान भी किया।
आज के शक्ति केंद्र के पथ सभा में मुख्य वक्ता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान , जी रहे और साथ में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बचन सिंह चौहान जी,महामंत्री जगमोहन सिंह रावत, मंडल महामंत्री अनिल चौहान, कुशलानंद नौटियाल , दयाराम थपलियाल, जयवीर राणा , सुरेशानंद नौटियाल , सरदार सिंह राणा , बलवीर चौहान,मनीष राणा, नरेश कुमार, मुकेश पंवार,मनमोहन नेगी सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।।
