By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: हरिद्वार : लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों का स्वागत, इन्होंने ज्वाइन कि BJP 
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

हरिद्वार : लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों का स्वागत, इन्होंने ज्वाइन कि BJP 

Lokesh Badoni
Last updated: March 25, 2024 11:57 am
Lokesh Badoni Published March 25, 2024
Share
SHARE

 

 

देहरादून : पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ बसपा नेता सुबोध राकेश आज अपने हजारों समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, पार्टी ज्वाइन करने वालों का हुजूम बताता है कि देवभूमिवासियों पर होली के साथ मोदी जी का रंग पूरी तरह चढ़ गया है।

 

हरिद्वार बाईपास स्थित वेडिंग पॉइंट में हुए जॉइनिंग कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों का प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के पक्ष में गगन भेदी नारों के बीच सभी नए राजनीतिक कार्यकर्ताओं का फूल माला एवं पार्टी का पहनाकर सदस्यता दिलाई गई।

 

इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, लगातार हजारों की संख्या में ओबीसी एवं पिछड़ा वर्ग के लोग मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के साथ आ रहे हैं। इसी क्रम में सुबोध राकेश जैसे वरिष्ठ एवं जमीन से जुड़े नेता का आना हमारी कोशिशें को और अधिक गति प्रदान करेगा।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर कमल का खिलना तय है लेकिन हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक सर्व समाज का आशीर्वाद उस जीत के साथ हो। सबका साथ सबका विश्वास और सबके प्रयास के मूल मंत्र को पार्टी अपने लक्ष्य को साधने के लिए भी कर रही है। जिसके तहत राष्ट्र निर्माण की मोदी मुहिम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का पार्टी स्वागत कर रही है।

इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वाले सुबोध राकेश ने कहा देश आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है । काफी दिनों से वह अपने समर्थकों के साथ देश और उत्तराखंड को विकसित बनाने की कोशिशें में अपना योगदान देने के लिए इच्छुक थे। लेकिन आज सही समय आ गया है और हम सभी आज भाजपा में है और अब हरिद्वार के साथ-साथ पार्टी के सभी अन्य उम्मीदवारों को भी रिकॉर्ड मतों से जिताने में हम सभी सहयोग करेंगे।

 

इस मौके पर हरिद्वार प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और विधायक विनोद चमोली ने सभी लोगों से रिकॉर्ड कमल खिलाने के लिए जुटने का आह्वान किया।

 

पार्टी में शामिल होने वालों में राकेश के साथ सरोज राकेश, सहती देवी, सुभाष राकेश पूर्व मंडी अध्यक्ष भगवानपुर, जॉनी कोरिया प्रदेश सचिव बसपा, पवन त्यागी पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस, पूर्व जिला पंचायत सदस्य में हाजी रिजवान अनिल सैनी और प्रवीण राणा, यूनुस बसपा विधानसभा अध्यक्ष, नीरज, राशिद नंबरदार बाबू भाई वीर सिंह सूर्यकांत राव नौशाद खान, वसीम कुरेशी, संजीव सैनी, किरतपाल सभासद गुलबहार मुकाम, फरमान, अयूब ठेकेदार, नीतू, भूरा पंडित सभी सभासद नगर पंचायत भगवानपुर जॉनी विधानसभा अध्यक्ष बसपा शाहबाज राणा शेखर करनवाल।

 

इसी तरह ग्राम प्रधानों में परमजीत कौर, बेबी रानी, सुशील कुमार, कन्हैया लाल, रिहाना, मोमिना, नरगिस, करण पाल, अजीत सिंह, घनश्याम, बबीता, कुलबीर, अरुण कुमार, रूबी पवार, विनोद, तमन्ना, सरिता, मनी सैनी, रीना सैनी, ललिता, मनोज, अनीता, गौतम रानी, हिमानी, मुस्तफा, सीमा प्रमुख रूप से शामिल रहे ।

 

वहीं क्षेत्र पंचायत भगवानपुर से अशोक कुमार सैनी, राम सिंह, किरण देवी, दिनपाल, उषा, विशाल चौहान, गुलफिशा मोहनी, रानी, सीमा सिंह, सचिन, शाहरुख, टीकू कुमार, सुदेश रानी, सहराना, कविता, रवि कुमार, प्रमिला, पूर्णिमा, प्रमोद, हिमांशु, नैना, सोनिया, बृजेश देवी, कुमारी करिश्मा राकेश, रुकैया, अनिल ने भाजपा को सदस्यता ली।

You Might Also Like

देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया

देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

TAGGED:BJP candidate from Haridwar Lok Sabha constituency is former CM Trivendra Singh RawatDehradun news uttrakhand newsDr Dhan Singh Rawat
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव
  • चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया
  • देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?