By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: देहरादून : प्रधानमंत्री ने लखनऊ-देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का किया शुभारंभ।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून : प्रधानमंत्री ने लखनऊ-देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का किया शुभारंभ।

Lokesh Badoni
Last updated: March 12, 2024 6:51 pm
Lokesh Badoni Published March 12, 2024
Share
SHARE

 

संवाददाता : विनय उनियाल 

देहरादून : मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने पर किया आभार व्यक्त।

वंदे भारत ट्रेन, प्रधानमंत्री के प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के विजन का साक्षात मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद से 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने ।

लखनऊ-देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन, उत्तराखंड के दो स्टेशनों ( काशीपुर, ऋषिकेश) पर जन औषधि केंद्र एवं उत्तराखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनो के “एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल’ का वर्चुअल रुप से शुभारंभ किया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे स्टेशन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भौतिक रूप से प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “वंदे भारत“ ट्रेन, प्रधानमंत्री जी के प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के विजन का साक्षात उदाहरण है।

आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्वदेश में निर्मित भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन “वंदे भारत“ उभरते हुए भारत की बुलंद तस्वीर को प्रदर्शित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उत्तराखंड में रेलवे के विस्तार हेतु 5,120 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छह स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री जी देवभूमि की हर मांग को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एयर कनेक्टीविटी, रोपवे, सड़क, रेल, परिवहन पर निरंतर कार्य हो रहा है। देहरादून से अयोध्या, पंतनगर से वाराणसी के लिए वायुयान के संचालन की मांग पूरी हो गई है। टनकपुर से देहरादून के मध्य ट्रेन संचालन की मांग भी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनते ही दुर्गम पहाड़ों में ट्रेन संचालन होना हर उत्तराखण्डी के लिए गर्व की बात होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा वोकल फॉर लोकल पर आधारित ‘एक जनपद दो उत्पाद’ का संचालन प्रदेश के सभी 13 जनपदों में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ रेलवे के द्वारा शुरू किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, कुम्हार, बुनकरों और शिल्पकारों को आजीविका के अवसर प्रदान होंगे और प्रत्येक दुकान से कम से कम चार से पांच लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

इसके साथ ही देवभूमि के दो स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र का शुभारंभ होने से यात्रियों को सस्ती दरों पर दवाएं मिल सकेंगी। केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,  सुनील उनियाल गामा, डीआरएम आर.के सिंह, संबन्धित पदाधिकारी अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradun news uttrakhand news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?