By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सऊदी में दिखा रमजान का चांद, भारत में 12 मार्च से शुरू होंगे रोजे
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

सऊदी में दिखा रमजान का चांद, भारत में 12 मार्च से शुरू होंगे रोजे

Lokesh Badoni
Last updated: March 10, 2024 10:17 pm
Lokesh Badoni Published March 10, 2024
Share
SHARE

 

 

नई दिल्ली : (जीशान मलिक) Ramadan chand 2024 in India: आमतौर पर, रमजान का चांद सबसे पहले सऊदी अरब दिखता है जिसके एक दिन बाद भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ कुछ पश्चिमी देशों में देखा जाता है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों में चांद एक ही दिन देखा जाता है.

रमजान 2024 का चांद आज रात यानी 10 मार्च, 2024 को दुनिया के कुछ हिस्सों में देखे जाने की उम्मीद थी, जिसके बाद सऊदी अरब में रमजान 2024 का अर्धचंद्र देखा गया है. इसलिए सऊदी में पवित्र रमजान का पहला रोजा सोमवार 11 मार्च 2024 है. यहां पर सभी मस्जिदों में तरावीह कल से तरावीह शुरू हो जाएंगी.

 

 

भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? (Ramadan chand in India 2024)

सऊदी अरब के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया कल सोमवार, 11 मार्च को रमजान 2024 का पहला रोजा रखा जा रहा है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में रमजान एक दिन बाद शुरू होगी यानी 11 मार्च की शाम से तरावीह और 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा.

 

सऊदी अरब में रमजान शुरू (Saudi Arabia ramadan chand)

सऊदी अरब में रमजान का चांद 10 मार्च यानी आज दिखाई दे गया है, तो यहां पहला रोजा 11 मार्च को रखा जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान में रमजान का चांद सऊदी अरब के चांद के एक दिन बाद दिखता है, इसलिए इन देशों में रमजान के रोजे की शुरुआत सऊदी अरब के एक दिन बाद से होगी.

 

 

रमजान के रोजे कब से शुरू होंगे?

सऊदी अरब में रमजान का चांद दिख गया है. अक्सर सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद भारत में अलगे दिन चांद दिखाई देता है. ऐसे में भारत में 11 मार्च को चांद दिखेगा. भारत में इस साल रमजान की तारीख 12 मार्च 2024 है. रमजान चांद दिखने पर शुरू होता है और उसके अगले दिन से रोजा रखा जाता है. मंगलवार 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा.

 

रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है जो कि 720 घंटे यानी चार सप्ताह और दो दिनों तक चलता है. इस दौरान मुस्लिम लोग सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं. इसे रहमत और बरकत का महीना कहा जाता है, जिसमें लोग ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारते हैं और दान या जकात देते हैं. हालांकि, रोजों की तारीख हर साल बदलती रहती है क्योंकि इस्लामी कैलेंडर चांद दिखने पर आधारित है, इसलिए इसकी शुरुआत और समापन आधे चांद के दिखने पर निर्भर करती है.

 

क्यों खास है रमजान

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना सबसे पाक माना जाता है. इस पूरे महीने मुस्लिम लोग रोजा यानी उपवास रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं.

मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया करते हुए इस महीने के अंत में ईद-उल-फितर मनाते हैं, जिसे छोटी ईद भी कहा जाता है. मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं अनुसार रमजान महीना इसलिए इतना पाक माना जाता है क्योंकि इस महीने मोहम्मद साहब को साल 610 में लैलतुल-कद्र के मौके पर इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरआन शरीफ मिली थी.

You Might Also Like

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया एक्रेक्स 2026 में लाया व्यापक एचवीएसी इकोसिस्टम

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया

15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

किसान ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अपराजिता सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन

realme ने 27.8% वेयरेबल्स वृद्धि दर्ज की, 4% बाजार गिरावट के बीच YoY वृद्धि में #1 ब्रांड के रूप में उभरा

TAGGED:Delhi news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव
  • चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया
  • देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?