By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: Job : 31 खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

Job : 31 खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी

Lokesh Badoni
Last updated: March 5, 2024 11:02 am
Lokesh Badoni Published March 5, 2024
Share
SHARE

 

देहरादून : प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सरकारी नौकरी की मुराद पूरी हो गयी है जो कि धामी सरकार का एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक निर्णय है। पदक विजेता खिलाड़ियों को छह विभागों में ग्रेड वेतनमान 2000 हजार रुपये से लेकर ग्रेड वेतनमान 5400 तक की नौकरी में 31 खिलाड़ियों का अंतिम चयन हेतु प्रमाण पत्रों की सत्यापन की कार्यवाही गतिमान है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार द्वारा सीधे नौकरी की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के द्वारा खेल नीति-2021 के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय / राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाडियों को उत्तराखण्ड में राजपत्रित / अराजपत्रित पदों पर आउट ऑफ टर्न सेवायोजन प्रदान किये जाने हेतु विज्ञप्ति के द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। जिसके अन्तर्गत 156 पदों के सापेक्ष कुल 120 आवेदन पत्र खेल निदेशालय को प्राप्त हुये थे।

स्क्रीनिंग समिति द्वारा की गई संस्तुति के अनुसार समस्त संगत शासनादेशों के आलोक में प्राप्त समस्त 120 आवेदन पत्रों में कुल 31 आवेदकों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन प्रदान करने हेतु संस्तुति की गई है जो कि चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों के सत्यापन की कार्यवाही गतिमान है।

वहीं खेल मंत्री रेखा आर्या ने आउट ऑफ टर्न जॉब के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खेल और खिलाड़ियों के प्रति एक ऐतिहासिक कदम बताया है।उन्होंने कहा की उत्तराखंड की धामी सरकार प्रदेश में लगातार खेल को बढ़ावा देने व खिलाड़ियो के प्रोत्साहन के लिए काम कर रही है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खेल नीति, 2021 के अन्तर्गत, अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखण्ड में राजपत्रित/ अराजपत्रित पदों पर आउट ऑफ टर्न सेवायोजन प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में फैसला लिया गया था जिसके परिणाम स्वरूप 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का विभिन्न विभागों हेतु चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों के मूल प्रमाण पत्रों व पुलिस सत्यापन की कार्यवाही गतिमान है। सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण होते ही माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा चयनित खिलाड़ियों को संबंधित विभागों में नियुक्ति दी जाएगी।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

TAGGED:Dehradun news uttrakhand newsMinister Rekha Arya
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?