By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: होली और लोकसभा चुनाव के देखते हुए पुलिस ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

होली और लोकसभा चुनाव के देखते हुए पुलिस ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग

Lokesh Badoni
Last updated: March 21, 2024 4:54 pm
Lokesh Badoni Published March 21, 2024
Share
SHARE

 

संवाददाता : विनय उनियाल,

जोशीमठ : रंगोत्सव होली पर्व और लोकसभा चुनाव के मध्य नजर जोशीमठ नगर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए जोशीमठ पुलिस प्रशासन ने व्यापार सभा, मीडिया और टैक्सी यूनियन के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आगामी लोक सभा चुनाव में सहयोग देने,सौहार्द पूर्ण वातावरण में मतदान हेतु सहयोग,दंगा फंसाद होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने, होली उत्सव के दौरान हुड़दंगियों पर नजर रखने,नशा मुक्ति,सहित साइबर अपराध,फेरी,फड़,कबाड़ी पंजीकरण,रात्रि गश्त,विषय पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाली जोशीमठ प्रभारी राकेश चंद्र भट्ट ने नगर के सभी समुदाय के जन प्रतिनिधियों और आम जनों से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाई चारे और सामाजिक सोहार्दता के साथ होली का त्योहार मनाए इस दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की विशेष नजर होगी। जोशीमठ पुलिस सदैव जन हित में 24घण्टे तत्परता के साथ अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मुस्तैदी से खड़ी है। वहीं लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते कानून का पालन करने की बात कही,उन्होंने कहा की नशे के विरुद्ध प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में नगर वासी और जनप्रतिनिधी चमोली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का सहयोग करें। बैठक में व्यापार सभा जोशीमठ के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा की नगर में ड्रेनेज सिस्टम सुधारीकरण कार्य के चलते व्यापारियों का होली का सीजन बर्बाद हो चला है, उस पर लग रहा ट्रैफिक जाम और कीचड़ व पानी के कारण बाजार की सड़कों पर आवाजाही करना दूसबार हो गया है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन जल्द कुछ दिनों के लिए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था शुरू करे ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को बाजार में थोड़ा राहत मिले। व्यापार सभा जोशीमठ के सचिव सौरव राणा ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा की नगर में युवाओं में नशा का प्रचलन बड़ रहा है लिहाजा पार्कों सुनसान जगहों, सार्वजनिक स्थलों और कुछ विशेष स्थलों पर पुलिस की निगरानी तेज करते हुए इन जगहों को सीसी टीवी कैमरों से लैस किए जाने की मांग की। जिस पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश चंद्र भट्ट ने इन सभी स्थानों पर कड़ी चौकसी बढ़ाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बढ़ाने के लिए प्रशासन और नगर पालिका सहित संबंधित विभाग से वार्ता करने की बात कही। कहा की होली पर्व सहित रमजान माह और लोक सभा चुनाव की आचार संहिता के चलते सभी समुदाय में आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था,अमन चैन कायम रहे यही इस बैठक का उद्देश्य है।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

TAGGED:Dehradun news uttrakhand newsJoshimath
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?