By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सूबे के मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे 20 असिस्टेंट प्रोफेसर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा

सूबे के मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे 20 असिस्टेंट प्रोफेसर

Lokesh Badoni
Last updated: March 8, 2024 7:32 pm
Lokesh Badoni Published March 8, 2024
Share
SHARE

 

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतीक्षा सूची से हुआ चयन

विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दी तैनाती की मंजूरी

देहरादून : सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल फैकल्टी की कमी को दूर करने के दृष्टिगत प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतिक्षा सूची में चयनित 20 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती को मंजूरी दे दी है। इन सभी चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदो ंके सापेक्ष शीघ्र तैनाती दी जायेगी। मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी नियुक्त होने से जहां कॉलेजों में पठन-पाठन सुचारू होगा वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा।

राज्य सरकार प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने लिये लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में सरकार ने शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतीक्षा सूची में चयनित 20 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती को मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही शासन स्तर से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की राजकीय मेडिकल कॉलजों में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये जायेंगे। जिसमें से राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में सर्वाधिक 7 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती की जायेगी। इसी प्रकार राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में 5, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 4, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 3 तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में 1 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती की जायेगी।

इससे पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों के रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के 339 पदों का अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा था जिसके सापेक्ष बोर्ड द्वारा चयनित विभिन्न संकाय के 171 असिस्टेंट प्रोफेसर को मेडिकल कॉलेजों में तैनाती प्रदान की गई। इसके उपरांत अब मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों के रिक्त 20 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर को तैनाती दी जायेगी। इन चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती से जहां एक ओर मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक गतिविधियां सुचारू होगी वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में शत-प्रतिशत फैकल्टी तैनात की जायेगी, राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा उपलब्ध प्रतिक्षा सूची में चयनित 20 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति मंजूर कर दी गई है, शीघ्र ही इन्हें विभिन्न मेडिकल कॉलेज में तैनाती दी जायेगी।-डा0 धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

TAGGED:Dehradun news uttrakhand newsDr Dhan Singh Rawat
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?